सूचना जनपद स्तरीय प्रतियोगिता की धनराशि दिसंबर माह के अंत तक तथा मंडल एवं राज्य स्तरीय प्रतियोगिता की धनराशि जनवरी माह के अंत तक लाभार्थी के बैंक खाते में अंतरित की जाएगी। भुगतान की स्थिति देखने के लिए इस वेब पोर्टल पर पुनः पधारें।

प्रतियोगिता का उद्देश्य -

  1. संस्कृत का प्रचार-प्रसार, संवर्द्धन एवं संरक्षण करना।
  2. छात्रों में संस्कृत भाषा के प्रति अनुराग उत्पन्न करना।
  3. छात्रों की अन्तर्निहित शक्तियों का सर्वांगीण विकास करना।

प्रतियोगिताओं के आयोजन की तिथि

प्रतियोगिता दिनांक
पंजीकरण की अंतिम तिथि 25 अगस्त 2023 तक -
जनपद स्तरीय प्रतिभा खोज प्रतियोगिता 28 अगस्त से 11 सितम्बर 2023 तक
मंडल स्तरीय प्रतिभा खोज प्रतियोगिता 03 अक्टूबर 2023 से 10 अक्टूबर 2023 तक
राज्यस्तरीय संस्कृत प्रतिभा खोज प्रतियोगिता 28 - 29 अक्टूबर 2023

मुख्य बिन्दु-

वर्ग प्रतिभागियों की अर्हता संस्कृत प्रतियोगिताओं का नाम

कक्षा 6 से 12 तक का छात्र

(संस्कृत बोर्ड के छात्रों को छोड़कर अन्य बोर्ड के छात्र संस्कृत वाचन प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर सकेंगे)

1.संस्कृत गीत प्रतियोगिता (बाल वर्ग)

2.संस्कृत वाचन प्रतियोगिता

3.संस्कृत सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता

4.श्लोकान्त्याक्षरी प्रतियोगिता

5.अष्टाध्यायी कंठस्थपाठ प्रतियोगिता

6.अमरकोश कंठस्थपाठ प्रतियोगिता

7.लघुसिद्धान्तकौमुदी कंठस्थपाठ प्रतियोगिता

8.तर्कसंग्रह कंठस्थपाठ प्रतियोगिता

 

स्नातक तथा स्नातकोत्तर कक्षा का छात्र

9.संस्कृत गीत प्रतियोगिता (युवा वर्ग)

10.संस्कृत भाषण प्रतियोगिता

11.श्रुतलेखन प्रतियोगिता

कक्षा 6 से स्नातकोत्तर कक्षा का छात्र

12.संस्कृत अभिनय प्रतियोगिता

क्रम संख्या 1 से 3 तक पर अंकित प्रतियोगिताएं जनपद, मण्डल एवं राज्यस्तर पर आयोजित होगी। क्रम सं. 4 एवं 9 पर अंकित प्रतियोगिताएं मण्डल एवं राज्यस्तर पर आयोजित होगी। शेष 7 अन्य प्रतियोगिताएँ केवल राज्य स्तर पर होगी। अधिक जानकारी के लिए प्रतियोगिता नियम पर जायें।